Maharajganj News : नहर से बरामद हुआ शव, शिनाख्त में जुटी कोतवाली थाने की पुलिस
सदर कोतवाली क्षेत्र की गौनरिया माइनर नहर से मिला निर्वस्त्र शव, पहचान में जुटी पुलिस
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- सदर कोतवाली क्षेत्र के खेमपिपरा गांव के पास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गौनरिया माइनर नहर से एक अज्ञात शव बरामद किया गया। शव निर्वस्त्र था। सिर कटकर लटक रहा था। देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि शव महिला का है या पुरुष का। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। शव का कुछ हिस्सा गायब था। चेहरा स्पष्ट नहीं था। पानी में रहने की वजह से फुल चुका था पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी है। अनुमान है कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना है। हत्या है या हादसा या हत्या किसी और स्थान पर कर शव को नहर में फेंका गया, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस भेज दिया। नियम के अनुसार शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा ताकि उसकी पहचान हो सके, उसके बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव के शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शव के पहचान होने पर ही स्पष्ट रूप से कुछ बताया जा सकता है। मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : हिस्ट्रीशीटर गैंग सूने मकानों को बनाता था निशाना, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे